मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : शुभ यादव के शतक से कैम्पस आईआईटी जीता
खेल

Kanpur : शुभ यादव के शतक से कैम्पस आईआईटी जीता

Akash Chaudhary
Kanpur । केडीएमए क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन मुकाबले में एक मैच खेला गया। इसमें कैम्पस आईआईटी ने कानपुर इगलेट को 8 विकेट से पराजित किया।आईआईटी-जिमखाना मैदान पर कानपुर इगलेट की टीम ने 37 ओवर में 9 विकेट पर 199 रन बनाए।
इसमें अजय प्रकाश यादव ने 70 रन, अनमोल तिवारी ने 50 की पारी खेली,गेंदबाज ने सौरभ शर्मा ने 4 विकेट और विवेक कुमार ने 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कैम्पस आईआईटी की शुरुआत मजबूत रही।अर्नव कुलकर्णी ने 43 रनों की सधी हुई पारी खेली जबकि शुभ यादव अंत तक डटे रहे और नाबाद 128 रन बनाकर टीम को 29 ओवर में 2 विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की। गेंदबाजी में विनय कुमार गुप्ता को 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच शुभ यादव को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *