मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : नव वर्ष से पहले 29 को सजेगा श्याम प्रभु का अलौलिक दरबार
कानपुर

Kanpur : नव वर्ष से पहले 29 को सजेगा श्याम प्रभु का अलौलिक दरबार

Akash Chaudharyअपडेट: December 27, 2024

राजस्थान भवन से कल निकलेगी निशान यात्रा
मुंबई का पीएसएम बैंड देगा अपनी प्रस्तुति

Kanpur।नव वर्ष से पूर्व श्री श्याम बिहारी कृपा मण्डल का श्याम महोत्सव आयोजित होगा।श्याम महोत्सव से जुड़ी जानकारी देते हुए मंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र विश्नोई, नीरज ओमर, रामजी गुप्ता ने बताया कि मुख्य उत्सव 29 दिसम्बर रविवार को गीतांजली लॉन माल रोड में श्याम प्रभू का आलौकिक श्रृंगार कलकत्ता से आये विशेष फूलों के द्वारा किया जायेगा अखण्ड जोत प्रजलित कर बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर श्रृंगार दर्शन होंगे। तत्पश्चात् *भक्ति रस की गंगा बरेली से अंजली द्विवेदी, इंदौर से शिवम रावल, अलवर से विकास अग्रवाल, कोमल तिवारी, कुमार श्रृवण, अराधना शुक्ला आदि

#kanpur

सुप्रसिद्ध भजन गायक अपने मनमोहक भजनों से बाबा के भक्तों को झूमने में मजबूर करेंगे

महोत्सव से पहले शुक्रवार को श्याम निशान ध्वज यात्रा निकाली जाएगी, जोकि राजस्थान भवन कराची खाना से निकलेगी इस यात्रा में तीन सौ भक्त श्याम प्रभु का निशान ध्वज लेकर चलेंगे, इसके अलावा मुंबई का प्रसिद्ध पीएसएम बैंड भी इसमें अपनी प्रस्तुति देगा।यात्रा में अन्य देवी देवाताओं की झांकी भी अपना आकर्षण बिखेरेंगी।श्री श्याम महोत्सव में श्याम बाबा को इत्र वर्ष कर रसिक जनो को रिझायेंगे। वहीं गजरा व धमाल मस्ति के साथ श्याम बाबा को अपनी पुष्पांजलि अर्पण करके छप्पन भोग प्रसाद के भी दर्शन होंगे। महोत्सव का समापन श्याम प्रभू की महाआरती के साथ किया होगा। भक्तों के लिये श्याम रसोई के द्वारा बाबा का प्रसाद मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *