मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : आदर्श क्लब, नेशनल यूथ,केडीएमए और बाबेलालू जसराई ने जीते मुकाबले
खेल

Kanpur : आदर्श क्लब, नेशनल यूथ,केडीएमए और बाबेलालू जसराई ने जीते मुकाबले

Akash Chaudharyअपडेट: April 25, 2025
Kanpur।कानपुर क्रिकेट लीग की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में आदर्श क्लब ने बीसीए क्लब को नौ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में नेशनल यूथ ने राइडर्स क्लब को 8 विकेट से हराया। तीसरे मैच में केडीएमए ने कानपुर साउथ को तीन विकेट से पराजित किया। चौथे मैच में बाबेलालू जसराई ने सदर्न क्लब को 37 रन से मात दी।
राष्ट्रीय मैदान पर पहले मैच में बीसीए क्लब ने 29 ओवर में 85 रन बनाए। इसमें धनेश वर्मा ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मृदुल सचान ने छह व अमित कुमार ने दो को आउट किया। जवाब में आदर्श क्लब ने 7.3 ओवर में एक विकेट पर 87 रन बनाकर मैच जीता। जीत में राहुल कुमार ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवांश ने एक को आउट किया।
एचएएल मैदान पर दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने 36.5 ओवर में 153 रन बनाए। इसमें साहिल खान ने 79 रन बनाए, तो गेंदबाजी में साहिल मौर्य ने चार, रोहित ने तीन को आउट किया। जवाब में नेशनल यूथ ने 26.1 ओवर में दो विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीता।
इसमें देवराज पाण्डे व साहिल मौर्य ने 70-70 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ब्रजेश व देवांश ने एक-एक को आउट किया। कानपुर साउथ मैदान पर तीसरे मैच में कानपुर साउथ ने 39.3 ओवर में 215 रन बनाए। इसमें अंश तिवारी ने 55 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सतनाम ने तीन, शिवम व अभिनव ने दो-दो को आउट किया।
जवाब में केडीएमए ने 39.1 ओवर में सात विकेट पर 218 रन बनाकर मैच जीता। जीत में सतनाम सिंह ने 83 व सुधांशु चौरसिया ने 73 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्पित शुक्ला व त्रिशाल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। आरपीसीए मैदान पर चौथे मैच में बाबेलालू जसराई ने 37.1 ओवर में 217 रन बनाए।
इसमें अमित ने 48 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदर्श त्रिपाठी ने चार, प्रखर ने तीन को आउट किया। जवाब में सदर्न क्लब की पूरी टीम 35.4 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें अमरजीत सिंह ने सर्वाधिक 34 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में वरुन अरोरा ने तीन, सिद्र्स्थ व संचित ने दो-दो को आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *