ISRO : यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 सैटेलाइट में गड़बड़ी के चलते इसरो ने सैटेलाइट की लॉन्चिंग कल तक के लिए टाल दी है।
अब इसरो इसकी लॉन्चिंग 5 दिसंबर गुरुवार की शाम 04 बजकर 12 मिनट पर करेगा।
यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड एक से पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट से की जानी है।
फिलहाल इसरो और यूरोपियन स्पेस एजेंसी दोनों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सैटेलाइट में किस तरह की खराबी आई है या क्या गड़बड़ी हुई है, जिसके कारण लॉंचिंग को एक दिन के लिए टालना पड़ा है।
https://parpanch.com/world-deadly-eye-bleeding-disease-spread-across-the-world/

