मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Gorakhpur : गोरखपुर के पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे आज सीएम योगी
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गोरखपुर के पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे आज सीएम योगी

Akash Chaudhary

Gorakhpur । खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (3 जनवरी) को दोपहर बाद गोरखपुर के पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। यह मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शहर के भाटी विहार कॉलोनी में बना है। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 2 एकड़ भूमि पर 5.23 करोड़ रुपये की लागत से सीएम योगी की विधायक निधि (विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि) से कराया गया है।

मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 24 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था। अब इसके बन जाने से खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध हो गया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कहना है कि मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोरखपुर के युवाओं के लिए नई सौगात है। मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट, राइफल व पिस्टल शूटिंग रेंज, मल्टी परपज हाल आउटडोर गेम्स के लिए 300 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट आदि का निर्माण कराया गया है। यहां वॉलीबॉल, कुश्ती कोर्ट और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस रेंज भी बना है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टॉयलेट ब्लॉक, पेयजल आदि की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

*टीपीनगर में रैन बसेरे का लोकार्पण कर कंबल वितरण करेंगे मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (3 जनवरी) को पूर्वाह्न काल ट्रासंपोर्टनगर (टीपीनगर) में नगर निगम द्वारा बनाए गए रैन बसेरे का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर गरीबों और असहायों के बीच कंबल वितरण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *