मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Delhi : विश्व यूनानी दिवस पर,यूनानी की कहानी’के अभिनेता जिम सर्भ बने सूत्रधार
मनोरंजन

Delhi : विश्व यूनानी दिवस पर,यूनानी की कहानी’के अभिनेता जिम सर्भ बने सूत्रधार

Akash Chaudhary

Delhi । विश्व यूनानी दिवस के अवसर पर अभिनेता जिम सर्भ द्वारा नैरेट की गई नई डॉक्यूमेंट्री ‘यूनानी की कहानी’ शाम 7:00 बजे डिस्कवरी चैनल पर विशेष रूप से प्रसारित की गयी। यह डॉक्यूमेंट्री यूनानी चिकित्सा को केवल एक पारंपरिक इलाज पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को समझने और जीने की एक सोच के रूप में पेश करती है, जो आज के दौर में बढ़ती बीमारियों, जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं और अधूरे इलाज के तरीकों के बीच भी प्रासंगिक बनी हुई है।

डॉक्यूमेंट्री पर बात करते हुए हमदर्द लेबोरेटरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी अब्दुल मजीद ने कहा,“‘यूनानी की कहानी’ इलाज को एक बड़े विचार के रूप में देखने की कोशिश है, जहां सिर्फ लक्षणों पर नहीं, बल्कि संतुलन, रोकथाम और लंबे समय तक अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता है।