Wednesday, January 15, 2025
Homeव्यापारNew Delhi : नए साल में उतार-चढ़ाव के बाद एलन मस्क की...

New Delhi : नए साल में उतार-चढ़ाव के बाद एलन मस्क की संपित्त 437 अरब डॉलर हुई

New Delhi । दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की संपत्ति में इस साल के पहले ही सप्ताह में बड़े उतार-चढ़ाव आए। हफ्ते की शुरुआत में उनकी नेटवर्थ में 17.7 अरब डॉलर की गिरावट आई, लेकिन शुक्रवार को उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में 8.22 फीसदी की उछाल के बाद एलन मस्क की संपत्ति 22.3 अरब डॉलर बढ़कर 437 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क दुनिया के सबसे धनी इंसान हैं और उनके बराबर कोई अन्य अरबपति नहीं है। 2023 में उनकी नेटवर्थ में 203 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, 2024 की शुरुआत में संपत्ति में 4.61 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। दूसरी ओर फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 5.22 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 169 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर है। दुनिया के अन्य अमीरों में जेफ बेजोस 243 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे और फेसबुक के मार्क जकरबर्ग 214 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

वहीं एशिया के सबसे अमीर इंसान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं, उनकी संपत्ति 93.1 अरब डॉलर है। वहीं, गौतम अडानी की नेटवर्थ 84 करोड़ डॉलर से घटकर 78 अरब डॉलर रह गई है। उनका दुनिया के 19वां स्थान है। एलन मस्क की नेटवर्थ में इस उछाल से यह साफ हो जाता है कि उनकी कंपनी टेस्ला का प्रदर्शन उनकी संपत्ति में बड़ा बदलाव ला सकता है। दुनिया के अन्य अरबपतियों की संपत्ति में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...