मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›KPL: अंकित ओपनिंग और युवराज हंस समापन समारोह में देंगे धमाकेदार परफार्मेंस
खेल

KPL: अंकित ओपनिंग और युवराज हंस समापन समारोह में देंगे धमाकेदार परफार्मेंस

Parpanch News
  • इंडियन आडियल विजेता वैभव गुप्ता, गुलशन ग्रोवर समेत कई कलाकार प्रतिदिन भरेंगे दर्शकों में जोश

कानपुर। देश की सबसे बड़ी शहरी क्रिकेट लीग कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी जहां अपनी धमाकेदार परफार्मेंस से टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे वहीं 11 मार्च को फाइनल में सिंगर युवराज हंस अपना जलवा बिखेरेंगे।

केपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि दो से 11 मार्च तक चलने वाले केपीएल में प्रतिदिन हमने बॉलीवुड के कलाकारों समेत कई धमाकेदार परफार्मेंस रखे है। जिससे दर्शकों में रोमांच बना रहे। उन्होंने बताया कि ओपनिंग डे सायं पांच बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। वहीं तीन से 10 मार्च तक प्रतिदिन दो मैच होंगे। जिसमें पहला मैच समाप्त होने के बाद सांय 6.15 से 7 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा प्रतिदिन फैन इंग्जेमेंट के लिए कई डुप्लीकेट कलाकार भी आएंगे।

केपीएल के रंगारंग कार्यक्रम इस प्रकार हैं…

  • दो मार्चः सिंगर अंकित तिवारी, पीएसएम धोल मुंबई
  • तीन मार्चः एरियल एक्रोबेट्स
  • चार मार्चः ट्रिपल जेमर्स बैंड
  • पांच मार्चः इंडियन आडियल विजेता वैभव गुप्ता
  • छह मार्चः फायर शो
  • सात मार्चः मलखम एक्ट
  • आठ मार्चः अंदाज बैंड सिंगर शिवम शर्मा, गुलशन ग्रोवर
  • नौ मार्चः इंडियास गॉट टैलेंट विनर प्रिसं डांस ग्रुप
  • दस मार्चः ड्रोन शो
  • ग्यारह मार्चः सिंगर युवराज हंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *