Wednesday, May 20, 2026
HomeखेलKanpur : वैदिक दीक्षित की विस्फोटक सेंचुरी, स्टार क्लब नौ विकेट से...

Kanpur : वैदिक दीक्षित की विस्फोटक सेंचुरी, स्टार क्लब नौ विकेट से जीता

केडीएमए, एसपीएसएसए, और वैदिक यूनियन भी जीते

Kanpur । केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में केडीएमए ने डायमंड क्लब को नौ विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी (एसपीएसएसए) ने सुपीरियर स्प्रिट स्पोट्र्स क्लब (एसएसएस) को चार विकेट से हराया। तीसरे मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने कानपुर जिमखाना को नौ विकेट से मात दी। चौथे मैच में वैदिक यूनियन क्लब ने फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब को सात विकेट से हराया।

जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में डायमंड क्लब ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 135 रन बनाए। टीम से सचिन रमेश तिवारी ने 56 रन, आदि तिवारी ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सतनाम सिंह ने दो, अभिनव, शिवम दीक्षित व नक्षत्र वीर ने एक-एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीएमए ने आदर्श सिंह 57 रन व ऋषभ मिश्रा ने 41 रन की पारियों के दम पर 9.1 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

गेंदबाजी में नागेंद्र सिंह ने एकमात्र विकेट अपने नाम किया। अर्द्धशतकीय पारी के लिए आदर्श सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। जाजमऊ स्थित एससीजी मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में एसएसएस क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 248 रन बनाए। टीम से सत्य कुमार ने 94 रन, मनीष सिंह ने 44 रन, आदित्य चौरसिया ने 33 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में प्रांजुल देव ने तीन, आयुष्मान सिंह ने दो, प्रशांतवीर व अविनाश यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एसपीएसएसए ने 35 ओवर में सात विकेट पर 249 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में आदित्य सिंह ने 58 रन, शिवा सोनकर ने 50 रन, आदर्श यादव ने 41 रन, वंश निगम ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सत्य कुमार ने तीन, मनीष सिंह ने दो विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य सिंह को चुना गया।

जेम्स मैदान पर तीसरे मैच में कानपुर जिमखाना ने 22.4 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन बनाए। टीम से युवराज गुप्ता ने 30 रन, आदित्य दुबे ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गोविंद गुप्ता ने पांच विकेट अपने नाम किए। जवाब में स्टार क्रिकेट क्लब ने 10.2 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीता। जीत में वैदिक दीक्षित ने नाबाद 101 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में यशराज ने एक विकेट लिया। पांच विकेट लेने वाले गोविंद गुप्ता बने प्लेयर ऑफ द मैच।

गीता देवी क्रिकेट मैदान पर चौथे मैच में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब ने 25.5 ओवर में 119 रन बनाए। टीम से सुमित कश्यप ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दक्ष ने चार, तनुष ने तीन को आउट किया। जवाब में वैदिक यूनियन क्लब ने 21.3 ओवर में तीन विकेट पर 120 रन बनाकर मैच जीता। जीत में असित ने 57 रन, तनुष अवस्थी ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में भानु प्रताप व मोहित राय ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। तनुष अवस्थी प्लेयर ऑफ द मैच बने।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...