मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अमन जुरैल की बल्लेबाजी से यूपी पुलिस जीता
खेल

Kanpur : अमन जुरैल की बल्लेबाजी से यूपी पुलिस जीता

Akash Chaudhary
Kanpur ।केएनसीए के तत्वावधान में डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक की स्मृति में गोल्ड कप कैशमनी क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी पुलिस ने कानपुर गेम्स को 52 रन से पराजित किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में यूपी पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाए।

इसमें अमन जुरैल ने 70 रन व विवेक ने 32 रन की पारी खेली,तो गेंदबाजी में सत्यम ने तीन को आउट किया। जवाब में कानपुर गेम्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन ही बना सकी। इसमें अभय यादव ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रोहित, धर्मेंद्र व जय यादव ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अमन जुरैल को दिया गया। यह जानकारी आयोजन सचिव इमरान एहसान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *