Kanpur। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 31वीं राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप 17 से 23 फरवरी तक इंदौर में होगी। इसमें 40 से लेकर 80 साल तक के 1500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इसमें शहर की साक्षी राजपूत यूपी टीम की कप्तान बनकर 50 प्लस वर्ग में टेबल टेनिस में अपना दमखम दिखाएंगी। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं।
