- देश की सबसे बड़ी शहरी लीग KPL की नीलामी में लगी 293 खिलाड़यों पर बोली, 120 बिके
- केसीए चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बेल बजाकर की नीलामी की शुरुआत, आईपीएल की तरह सजा दिखा एरीना
Kanpur: IPL और UP टी-20 लीग की तर्ज पर दो मार्च से ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित होने जा रही देश की सबसे बड़ी शहरी क्रिकेट लीग कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) की रविवार को नीलामी में सैकड़ों खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। नीलामी में लखनऊ के कृतज्ञ कुमार सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने। रणजी और यूपी टी-20 लीग में खेले इस खिलाड़ी को कानपुर प्राइम इंडियंस ने खरीदा। वहीं दूसरे नंबर पर फैज अहमद में खरीदे गये जबकि लीग के सबसे चर्चित चेहरे उपेंद्र यादव को उनके कद से हिसाब से खरीददार नहीं मिला और वह सवा लाख में टीएचएस ब्लास्टर्स द्वारा खरीदे गये।
गैंजेस क्लब में सुबह 11 बजे केपीएल नीलामी की शुरुआत केसीए चेयरमैन डॉ संजय कपूर ने बेल बजाकर की। नीलामी के लिए ऑक्शन एरीना को आईपीएल की तरह सजाया गया था। जिसमें सभी छह फ्रेंचाइजी कानपुर प्राइम इंडियन गोविंद नगर, कैंट स्पाट्ंस, सीसामऊ सुपर किंग्स, गंगा बिठूर, मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर और टीएसएच ब्लास्टर आर्यनगर राउंड टेबल पर अपने सपोर्टिंग स्टाफ के साथ पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाती दिखी। इन सभी खिलाड़ियों की प्रेजेंटेशन अभिनेत्री श्रृष्टि रोड़े ने अपने मनमोहक अंदाज में दी। नीलामी में 193 खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए व बी में रणजी, बोर्ड ट्राफी समेत केडीएमए लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहेंगे। वहीं ग्रुप-सी में ट्रायल से चयनित खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रुप-ए के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30, ग्रुप-बी के 20 तथा ग्रुप-सी में दस हजार रुपये था। तीनों ग्रुप में सात-सात अन्य शहरों के भी खिलाड़ी रखे गये। सभी फ्रेंचाइजी को नीलामी के लिए कुल 7.5 लाख रुपये पर्स मनी दिया गया था।
ग्रुप-ए में कृतज्ञ कुमार सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उनकों अपनी टीम में लेने के लिए सभी टीमों में होड़ मची। हालांकि कानपुर प्राइम इंडियंस ने बाजी मारते हुए उन्हें 2,10,000 रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं ग्रुप-ए में शामिल 26 खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। ग्रुप-बी में सुधांशु चौरसिया और अर्पित शुक्ला सबसे अधिक 1,37,500 रुपये में बिके। जबकि आठ खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। ग्रुप-सी में समन्वय दीक्षित को 1,12,500 रुपए में मयूर मेरिकल्स ने खरीदा।

नीलामी में बिके खिलाड़ी (ग्रुप-ए)
कृतज्ञ कुमार सिंह 2,10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
फैज अहमद 1,50,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
मोहम्मद शारिम 1,40,000 मयूर मेरिकल्स
रिषभ राजपूत 1,40,000 कैंट स्पार्टंस
उपेंद्र यादव 1,25,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
नमन तिवारी 1,25,000 टीएचएस ब्लास्टर्स
आर्दश सिंह 1,25,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
सतनाम सिंह 1,20,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
अलमास शौकत 1,20,000 कैंट स्पार्टंस
प्रशांत अवस्थी 90,000 गंगा बिठूर
अंकुर पनवार 70,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
त्रिशाल त्रिवेदी 50,000 मयूर मेरिकल्स
अमित पचेरा 50,000 मयूर मेरिकल्स
सागर शर्मा 45,000 गंगा बिठूर
शिवम दीक्षित 40,000 गंगा बिठूर
अंश तिवारी 40,000 टीएचएच ब्लास्टर्स
अभिषेक तोमर 30,000 कैंट स्पार्टंस
रिषभ मिश्रा 30,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
शहीम हसन 30,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
अनसोल्ड खिलाड़ी: ध्रुव प्रताप, मानिक बेरी, शिवम शर्मा, अंबिकेश्वर मिश्रा, मयंक सिंह।

ग्रुप-बी (बेस प्राइज-20 हजार)
सुधांशु चौरसिया 1,37,500 सीसामऊ सुपरकिंग्स
अर्पित शुक्ला 1,37,500 कानपुर प्राइम इंडियंस
रवि सिंह 1,27,500 कैंट स्पार्टंस
राहुल सिंह 95,000 गंगा बिठूर
अभिषेक पाण्डेय 92,500 सीसामऊ सुपर किंग्स
विराट जयसवाल 90,000 गंगा बिठूर
युवराज यादव 80,000 मयूर मेरिकल्स
आकाश त्रिवेदी 67,500 गंगा बिठूर
प्रियांशु पाण्डेय 65,000 मयूर मेरिकल्स
अमन चौहान 57,500 कैंट स्पार्टंस
आदित्य सिंह 57,500 टीएसएच ब्लास्टर्स
सार्थक लोहिया 52,500 सीसामऊ सुपरकिंग्स
भव्य तिवारी 52,500 कैंट स्पार्टंस
सुमित सिंह राठौर 50,000 मयूर मेरिकल्स
आयुष्मान 27500 गंगा बिठूर
मुकुल यादव 20,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
विदित जोशी 20,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
आर्यन उमराव 20,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
अनसोल्ड खिलाड़ी: कामिल खान, दिव्यांशु यादव, यशोवर्द्धन सिंह, विशाल पाण्डेय, शिवांशु सचान, सत्यम दीक्षित, विकास यादव, अर्जुन सिंह।
ग्रुप-सी (बेस प्राइज 10 हजार)
समन्वय दीक्षित 1,12,500 मयूर मेरिकल्स
साहिल सलीम 32,500 मयूर मेरिकल्स
सास्वत बंधोह 25,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
आशीष चतुर्वेदी 12,500 कैंट ब्लास्टर्स
ध्रुव तोमर 10,000 गंगा बिठूर
रविंद्र सिंह 10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
सौरभ दिवाकर 10,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
आदित्य 10,000 कैंट स्पार्टंस
स्वर टंडन 10,000 गंगा बिठूर
अभिषेक शाक्य 10,000 गंगा बिठूर
हर्षवर्द्धन 10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
मोहम्मद बासित 10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
युवराज पाण्डेय 10,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
उत्कर्ष यादव 10,000 गंगा बिठूर
विनायक सिंह 10,000 मयूर मेरिकल्स
आदित्य गुप्ता 10,000 मयूर मेरिकल्स
निखिल यादव 10,000 कैंट स्पार्टसं
(नीलामी प्रक्रिया अभी जारी है)