मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी बंद होने पर सपाइयों ने किया हंगामा
कानपुर

Kanpur : गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी बंद होने पर सपाइयों ने किया हंगामा

Akash Chaudhary

सपा नेताओं सीसीटीवी बंद होने का वीडियो किया वायरल

Kanpur ।सीसामऊ उपचुनाव में मतदान के बाद गुरुवार सुबह एक बार फिर माहौल गरमा गया। गल्लामंडी में जिस स्ट्रांग रूम में जहां पर EVM रखी गई है ।वहां का CCTV बंद होने पर सपाइयों जिलाधिकारी से लेकर सपा प्रमुख को जानकारी देने के साथ ही हंगामा किया हालांकि डेढ़ घंटे बाद कैमरा चालू हो सका।इस संबंध में डी एम ने बताया की नेट में गड़बड़ी होने के कारण कैंप में सीसीटीवी का संचालन बंद हो गया जो अब शुरू हो गया है।

सपा मीडिया सेल ने बंद CCTV का वीडियो शेयर करते हुए लिखा की पुलिस की दम पर मतदाता को नहीं रोक पाए तो अब सीसीटीवी बंद कर ईवीएम के जरिए भाजपा खेल करने की रणनीति बना रही है।
पार्षद अर्पित यादव ने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम गल्लामंडी मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा में सील करके स्ट्रांग रूम में रखी गई। किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए गल्लामंडी में फोर्स के साथ ही CCTV लगाए गए और उसका सीधा प्रसारण कैंप में म टीवी लगाकर स्क्रीन पर किया जा रहा था। सुबह क़रीब 8 बजे अचानक सीसीटीवी का संचालन बंद हो गया।जिसकी जानकारी अधिकारियों और प्रत्याशी नसीम सोलंकी विधायक अमिताभ बाजपाई को इसकी जन करी दी गई।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया की राजनीतिक दलों के कैंप का जो फीड दिया गया था उसमें थोड़ी देर के लिए इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। जिसे दूर कर दिया गया है और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के एक कर्मचारी की तैनाती भी कर दी गई है, ताकि पुनः समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया की प्रकरण की जांच उप जिला निर्वाचन अधिकारी से कराई गई। उन्होंने अवगत कराया है कि बिना किसी बाधा के स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी कैमरे कार्य कर रहे हैं और अबाधित रिकॉर्डिंग उपलब्ध है।

https://parpanch.com/lucknow-bjp-wants-to-win-by-mistake-not-by-vote-akhilesh/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *