मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: सर पदमपद सिंघानिया बना स्कूल ओवरऑल चैम्पियन
खेल

Kanpur: सर पदमपद सिंघानिया बना स्कूल ओवरऑल चैम्पियन

Parpanch Newsअपडेट: November 11, 2024

Kanpur: जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित 18वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सर पदमपद सिंघानिया 12 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ कुल 108 अंक लेकर ओवरऑल चैम्पियन बना। वहीं 10 स्वर्ण, 7 रजत और 12 कांस्य के साथ 103 अंक लेकर आर्चीज एजुकेशन सेंटर दूसरे तथा 5 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक लेकर बिशप वेस्टकोट ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में सर पदमपद सिंघानिया की प्रधानाचार्य भावना गुप्ता ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, अविनाश चंद्र द्विवेदी, बलराम यादव, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, सह सचिव सत्येंद्र सिंह यादव, प्रयाग सिंह व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता राम गोपाल बाजपेई, सुशांत गुप्ता, दीपक गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *