Thursday, February 19, 2026
HomeखेलKanpur : सीनियर व जूनियर महिला टीमों ने जीते पदक

Kanpur : सीनियर व जूनियर महिला टीमों ने जीते पदक

तलवारबाजी प्रतियोगिता में सीनियर महिला टीम बनी उपविजेता

Kanpur । लखनऊ के रजनीखंड स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय फेंसिंग (तलवारबाजी) टूर्नामेंट में कानपुर जिले की सीनियर व जूनियर महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर महिला वर्ग की सैबर इवेंट में अश्लेषा द्विवेदी, श्रिजा सिंह ने कांस्य पदक जीता। एपी इवेंट में अवाज एकराम ने कांस्य पदक, फॉइल इवेंट में त्रिशा तिवारी ने 5वां स्थान पाया। सीनियर महिला वर्ग सैबर इवेंट में खुशी शुक्ला ने रजत, अश्लेषा त्रिवेदी ने 5वां और श्रिजा सिंह ने 6वां स्थान प्राप्त किया। एपी इवेंट में गितिका राणा व अवाज एकराम ने कांस्य पदक जीते। कानपुर जिले की सीनियर महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप का खिताब अपने नाम किया।

यह जानकारी कोच नीलेश मौर्य ने दी। पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन जूनियर व सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ। जिसमें जूनियर नेशनल 1 से 5 दिसंबर को बिहार के पाटलिपुत्र में और सीनियर नेशनल 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक केरल के कन्नूर में होगी।

https://parpanch.com/kanpur-bhuvaneshwar-will-lead-uttar-pradesh-in-syed-mushtaq-ali-trophy/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...