मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: राष्ट्रीय टेनिस में कानपुर के सात्विक गुप्ता बने चैम्पियन
खेल

Kanpur: राष्ट्रीय टेनिस में कानपुर के सात्विक गुप्ता बने चैम्पियन

Parpanch Newsअपडेट: November 8, 2024

Kanpur: आईआईटी कानपुर के परिसर में अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के तत्वावधान में राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट बालक व बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें सिंगल बालक वर्ग में कानपुर के सात्विक गुप्ता ने बिहार के अर्थव आनंद को हराकर खिताब अपने नाम किया। जबकि डबल्स बालक, सिंगल और डबल्स बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा यूपी की टीम ने दोनों वर्गों में किया। यह जानकारी जीशान अली टेनिस एकेडमी के जीशान अली ने दी। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) ने प्रयोजक की भूमिका में रहा।
फाइनल मैच के परिणाम 

अंतिम दिन अंडर-14 सिंगल बालक वर्ग में यूपी से कानपुर के सात्विक गुप्ता ने बिहार के अर्थव आनंद को 3-6, 7-6, 6-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर-14 डबल्स बालिका वर्ग में यूपी के सात्विक गुप्ता-आर्यन यादव की जोड़ी ने यूपी के किंजलक श्रीवास्तव-आर जायसवाल को 6-3, 6-4 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग के सिंगल मैच में यूपी की आशी ने यूपी की लावन्या सिंह को 6-2, 6-1 से हराकर खिताब जीता, तो बालिका डबल्स वर्ग में यूपी की सिद्दी सिंह-अदितरी सिंह की जोड़ी ने यूपी की आशी-ताषी किरन को 4-6, 6-1, 10-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

https://parpanch.com/kanpur-chhattisgarh-got-off-to-a-good-start-against-up-with-harshs-unbeaten-century/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *