मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : रोहित की गेंदबाजी से साई ​शिव काशी ने की जीत दर्ज
खेल

Kanpur : रोहित की गेंदबाजी से साई ​शिव काशी ने की जीत दर्ज

Akash Chaudhary
#kanpur
Kanpur ।चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से चंद्रा प्रीमियर लीग सीजन-2 में मंगलवार को चंद्रा कानपुर बनाम साई ​शिव काशी के बीच मैच खेला गया। इसमें साई ​शिव काशी ने 100 रन से चंद्रा कानपुर को पराजित किया।
#kanpur
मंधना ​​स्थित स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में साई ​शिव काशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 168 रन बनाए। इसमें सिद्धांत रघुवंशी ने 64 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कृष्णा प्रशांत व मयंक ने एक-एक को आउट किया। जवाब में चंद्रा कानपुर की पूरी टीम 14.1 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। इसमें मयंक ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रवि मल्ला ने चार, रोहित सिंह ने तीन को आउट किया।
मैन ऑफ द मैच रवि मल्ला को चुना गया।तो फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मयंक जायसवाल को दिया गया। मुख्य अति​थि समाजसेवी सुमंत तिवारी ने दोनों ​खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह जानकारी सीपीएल कमिश्नर नीरज वर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *