Sunday, July 5, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीन पार्क में रणजी की जंग शुरू, हाई परफॉर्मेंस कैंप...

Kanpur : ग्रीन पार्क में रणजी की जंग शुरू, हाई परफॉर्मेंस कैंप में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Kanpur । उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय हाई परफार्मेंस कैंप में प्रदेश के 44 सीनियर खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं। कैंप के प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन रणजी ट्राफी के लिए किया जाएगा।

कैंप के तीसरे दिन हुए नेट्स सत्र में करन शर्मा, आर्यन जुयाल, प्रियम गर्ग, माधव कौशिक, स्वास्तिक चिकारा ने बल्लेबाजी और विप्रराज निगम, यश दयाल, शिवम शर्मा, प्रशांतवीर, आराध्या यादव, कुनाल त्यागी, सिद्धार्थ यादव, विजय कुमार, प्रिंस यादव ने गेंदबाजी में दम दिखाया।

रविवार को ग्रीन पार्क में सुबह के सत्र में कोच ज्ञानेंद्र पांडेय ने बारी-बारी खिलाड़ियों की फिटनेस क्षमता को देखा। उन्होंने नेट्स सत्र से पहले बल्लेबाज और गेंदबाजों को पिछले वर्ष हुए मैचों के वीडियो दिखाकर खामियां दिखाई और उस पर काम करने के लिए लक्ष्य दिया। बल्लेबाजों को कलात्मक और रक्षात्मक शाट लगाने का नेट्स पर करीब एक घंटे तक कड़ा अभ्यास कराया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...