Wednesday, January 14, 2026
HomeखेलKanpur: राष्ट्रीय कराटे में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

Kanpur: राष्ट्रीय कराटे में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

Kanpur: नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने 17 पदक हासिल किए। 17 राज्यों के करीब तीन हजार खिलाड़ियों के बीच शहर की झोली में तीन रजत और 14 कांस्य पदक आए। पदक विजेता खिलाड़ी गोवा में होने वाले फेडरेशन कप में पदक की दावेदारी पेश करेंगे।
आकांक्षा कराटे क्लासेज आफ इंडिया के प्रमुख राज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न वर्ग में नमीष, वैभवी और अविका ने रजत पदक जीता। वहीं, युवराज शुक्ला, युवराज सिंह, प्रज्ञान सोनी, दृष्टि सिंह, आयुष सिंह यादव, अर्शिका पोरवाल, सुमित वर्मा, कृष्णा यादव, विवेक सिंह, अयान वर्मा, अक्षत, अभिषेक, आराध्य और ओम ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता।

कोच मोहित और अनन्या ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में कई राज्यों के खिलाड़ियों को शिकस्त दी है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर शहर के 17 खिलाड़ी फेडरेशन कप के लिए चयनित हुए हैं। जो देश के सर्वश्रेष्ठ और कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच पदक की चुनौती पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कराटे में पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन फेडरेशन कप के लिए किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...