Tuesday, April 14, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी महिला अंडर-23 टीम घोषित, अर्चना देवी बनी कप्तान

Kanpur : यूपी महिला अंडर-23 टीम घोषित, अर्चना देवी बनी कप्तान

Kanpur । तीन मार्च से पुणे में आयोजित होने वाली वुमंस अंडर-23 वनडे सुपर लीग मुकाबलों के लिए उत्तर प्रदेश की 21 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने की। पांच दिवसीय कैंप के बाद यूपी टीम की कमान कानपुर की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर अर्चना देवी को सौंपी गई है। चयनित टीम में लखनऊ से पांच, कानपुर से चार, आगरा से तीन, मेरठ से दो, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद से एक-एक खिलाड़ी को चुना गया है।

चयनित खिलाड़ियों में अर्चना देवी (कप्तान), बबीता यादव, तृप्ति सिंह, सिद्धि सिंह, सिद्धि मिश्रा (सभी कानपुर से), सोनाली सिंह, संध्या यादव, संध्या छेत्री, शशि बालन, अरोमा त्यागी (सभी लखनऊ से), भारती सिंह, सान्वी भाटिया, रमा कुशवाहा (सभी आगरा से), अमीषा, मिष्ठी चौधरी (मेरठ से), सोनम यादव (फिरोजाबाद), मनीषा चौधरी (सहारनपुर), निशी कश्यप (मुरादाबाद), श्रद्धा तिवारी (सुल्तानपुर), भूमि सिंह (अलीगढ़), खुशी त्यागी (गाजियाबाद) को शामिल हैं।
इसके अलावा स्टैंडबाय खिलाड़ियों में रिया भाटी (मेरठ), नीतू (अलीगढ़), खुशी राठी (मुजफ्फरनगर), निधि (सहारनपुर), प्रियांशी यादव और अपेक्षामणि त्रिपाठी (लखनऊ) को रखा गया है। टीम की हेड कोच भावना, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ममता, मैनेजर गायत्री अग्रवाल और फिजियो डॉ. मीनू नागर को चुना गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!