Tuesday, April 14, 2026
HomeखेलKanpur : भुवनेश्वर में 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए यूपी...

Kanpur : भुवनेश्वर में 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए यूपी टीम का चयन

Kanpur । भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 15 से 20 मार्च तक 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल चैम्पियनशिप होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश की पुरुष व महिला टीमों का चयन शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया गया। चयन ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर अंतिम टीम घोषित की गई।

यूपी वॉलीबॉल संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर 3 से 12 मार्च तक वाराणसी में आयोजित होगा। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी व फिटनेस प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।

चयनित टीम::पुरुष वर्ग में सूरज पाण्डेय, सत्यम राय (साई रायबरेली), आरव लाटियान (मुजफ्फरनगर), ​शिवम तिवारी, गणेश शंकर राय (गाजीपुर), हरमीत सिंह (मैनपुर छात्रावास), मो. आसिफ खान, मो. सलमान (देवरिया छात्रावास), विजय कुमार पाण्डेय (चंदौली), यश सिंह, सौरभ शुक्ला, ललित कुमार सिंह (गोरखपुर), रजत सिंह-1 (स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ), रजत सिंह (बलिया), धनंजय सिंह (सुल्तानपुर), धनंजय चौधरी (हापुड़), हर्ष नागर (जीबी नगर), सौरभ सिंह (वाराणसी) को शामिल किया गया है। जबकि स्टैंडबाय खिलाड़ियों में अमन पाण्डेय, अभिषेक सिंह, प्रशांत सिंह एवं वैभव शामिल हैं।महिला वर्ग में शाम्भवी सिंह, दिव्या राजावत, पूना कौटिपया, रोरानी गोयी, रितिका, शिश्रीता बंसना, नालिया, रानी पाण्डेय, झीती कुमारी, मेहा, रिया, सोनल यादव, वर्षा पी, पलक सिंह, सिमरन, चाकल, राज नंदनी एवं वैष्णवी मिश्रा का चयन किया गया है।

स्टैंडबाय सूची में सुमन संधू, स्वाती, रुचि और सिमरन को रखा गया है।महिला टीम में शाम्भवी सिंह (रायबरेली), दिव्या राजावत (अयोध्या छात्रावास), पूजा कनौजिया,नाजिया (देवरिया), रोशन मौर्या, पलक सिंह, रुपल, (गोरखपुर), रितिका सिंह, प्रीती कुमारी (गाजीपुर), रि​शिता बंसला (मेरठ), रानी पाण्डेय (सुल्तानपुर), नेहा (सिद्धार्थनगर), रिया (मैनपुरी), सोनल यादव (जौनपुर), वर्षा (श्रावस्ती), सिमरन (झांसी), राज नदंनी (वाराणसी), वैष्णवी मिश्रा (शाहजहांपुर) को टीम को चुना गया है। जबकि स्टैंडबाई में सुमन संधू, स्वाती, रुचि, सिमरन को चुना गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!