Saturday, April 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : नयागंज ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, 4 दिन में आरोपी...

Kanpur : नयागंज ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, 4 दिन में आरोपी गिरफ्तार, सोना बरामद

Kanpur । नयागंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का थाना कलेक्टरगंज पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए मात्र चार दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का सामान भी बरामद किया है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देती हुई एडीसीपी

20 अप्रैल को हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार तकनीकी निगरानी और सुरागों के आधार पर पुलिस ने 24 अप्रैल की रात करीब 9:13 बजे रेलवे रोड, अंग्रेजी ठेके के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक शाक्य (32), पुत्र राधेश्याम शाक्य, निवासी ग्राम उद्देपुर अभई, थाना कोतवाली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है और उसके खिलाफ मैनपुरी व इटावा सहित विभिन्न थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के छह मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अंगूठी, एक जोड़ी कान के टॉप्स और सोने का एक टुकड़ा बरामद किया है, जिनका कुल वजन 10.53 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 1.45 लाख रुपये है।इस खुलासे में थाना प्रभारी विनय तिवारी, उनि प्रदीप भाटी, मनोज कुमार, विकास त्यागी, सुरदीप डागर तथा कांस्टेबल सुमित बादल और विनय पटेल की टीम शामिल रही। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!