Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में ग्रीनपार्क के पुनरुद्धार की...

Kanpur : सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में ग्रीनपार्क के पुनरुद्धार की मांग की

Kanpur । 12 मार्च। देश के सबसे पुराने टेस्ट सेंटर में एक ग्रीनपार्क स्टेडियम की ऐतिहासिक धरोहर को संजोने के लिए बुधवार कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने संसद सत्र के शून्यकाल में इस स्टेडियम के पुनरुद्धार का मुद्दा उठाया।

उन्होंने खेल मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि पचास हजार क्षमता वाले ग्रीनपार्क स्टेडियम में कई दीर्घाओं के जर्जर होने के चलते इस समय दर्शक क्षमता बीस हजार से भी कम रह गयी है। यहां ड्रेनेज सिस्टम का न होना, मीडिया सेंटर को नवीनीकरण करना, पार्किंग की उचित व्यवस्था आदि समस्याएं है, जिन्हें दूर करना अति आवश्यक है।

उन्होंने केंद्रसरकार से ग्रीनपार्क स्टेडियम के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत करने की अपील की। साथ ही खेलमंत्री से भी अनुरोध किया कि ग्रीनपार्क स्टेडियम को मानक अनुरूप बनाने के लिए आवश्यक कदम उठायें, जिससे इस स्टेडियम के गौरवशाली स्वरूप को वापस लौटाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...