Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलKanpur : क्षितिज के बल्ले से निकला विजयी शतक, अमोल इलेवन का...

Kanpur : क्षितिज के बल्ले से निकला विजयी शतक, अमोल इलेवन का परचम

Kanpur। केसीए से संबद्ध आरवीएस क्रिकेट अकादमी की प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में अमोल इलेवन ने ​शिशुवेंद्र वारियर्स को 96 रन से मात दी। दूसरे मैच में चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने पटेल प्रापर्टीज को छह विकेट से हराया।

#kanpur

सप्रू मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में अमोल इलेवन ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम से क्षितिज तिवारी ने शानदार नाबाद 106 रन बनाए, जबकि शाश्वत बंदोह ने 58 और सैयद अयान ने 31 रन की नाबाद पारी खेली। शिशुवेंद्र वारियर्स की ओर से गोल्डी यादव ने दो विकेट लिए। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिशुवेंद्र वारियर्स की टीम 19.3 ओवर में 117 रन पर सिमट गई।

आशुतोष पांडे ने नाबाद 26 और श्रीओम ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य सिंह ने तीन व अविनाश कुमार ने दो विकेट हासिल किए। शानदार शतकीय पारी के लिए क्षितिज तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 113 रन बनाए।

सरस यादव ने 22 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में आकाश राठौर ने तीन और आलोक साहू ने दो विकेट झटके। जवाब में चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने 16 ओवर में चार विकेट खोकर 117 रनकर मैच अपने नाम किया। शिवम दुबे ने नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आदित्य गुप्ता ने 26 रन बनाए, गेंदबाजी में पंकज कुमार ने तीन विकेट लिए। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शिवम दुबे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...