Tuesday, January 20, 2026
HomeखेलKanpur: कानपुर महिला खो-खो टीम चयनित

Kanpur: कानपुर महिला खो-खो टीम चयनित

Kanpur: खेल निदेशालय के तत्वावधान में 25 से 27 दिसंबर को जौनपुर में राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता होगी। इसके लिए कानपुर टीम का चयन रविवार को पीरोड स्थित हरसहाय इंटर कॉलेज में ट्रायल के आधार पर किया गया। ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कानपुर जिला खो-खो संघ की ओर से ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का सोमवार से स्कूल परिसर में सप्ताहिक कैंप भी लगाया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों को खो-खो से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। ट्रायल के दौरान शिवलाल यादव, अभिमन्यु सिंह, दीपक कुमार, आलोक सोनकर, अभय सोनकर आदि मौजूद रहे।


चयनित खिलाड़ी—शगुन सचान, दिशा यादव, पलक अवस्थी, आरोही गुप्ता (यूपी किराना स्कूल), वंशिका सिंह, आकांक्षा यादव, कौशकी, शिवांगी सिंह (छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय), अनिका पाण्डेय, खुशी तिवारी, माडवी सिंह, हर्षिता वेदी (पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल), प्रीती सिंह, हर्षिता यादव, गौरव पाण्डेय (पीपीएन कॉलेज), अनन्या श्रीवास्तव (कानपुर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज) शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...