Kanpur । कानपुर। केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में एक मैच हुआ। इसमें नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से पराजित किया। कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में डीसीए क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवरों में नौ विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम से उदित श्रीवास्तव ने 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली, तो गेंदबाजी में आयुग यादव, अम्बर सुचारी व आजाद द्विवेदी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने 30.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर 174 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें फरहान अहमद ने 60 रन की अहम पारी खेली, मो. साद ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उदित श्रीवास्तव ने तीन विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आजाद द्विवेदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


