Tuesday, April 14, 2026
Homeव्यापारNew delhi : ओप्पो ने लॉन्च किया के13एक्स5 जी

New delhi : ओप्पो ने लॉन्च किया के13एक्स5 जी

New delhi । नेशनल, जून, 2025: ओप्पो इंडिया ने अपने सेगमेंट में सबसे मज़बूत 5जी स्मार्टफोन ओप्पो के 13 एक्स 5जी पेश किया है। के 13 एक्स 5 जी एसजीएस मजबूती के लिए गोल्ड ड्रॉप सर्टिफिकेशन और एमआईएल-एसटीडी 810एच मिलिट्री-ग्रेड मानकों के साथ आता है। इसलिए यह अपने सेगमेंट में सबसे अधिक मजबूत डिवाइस है।

 

 

 

 

इसमें 360° डैमेज-प्रूफ आर्मर बॉडी है, जो एयरोस्पेस-ग्रेड एएम04 एल्युमिनियम एलॉय से बनी है। क्रिस्टल शील्ड ग्लास और गहरे समुद्री स्पंज से प्रेरित बायोमिमेटिक स्पंज शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम इसकी मजबूती को बढ़ा देते हैं। आईपी65 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ, ओप्पो के 13 एक्स 5 जी ड्यूरेबिलिटी का नया मानक स्थापित करता है, तथा स्टाइल या उपयोग से समझौता किए बिना बेजोड़ मजबूती प्रदान करता है।

 

 

 

 

ओप्पो के 13 एक्स 5 जी के 4जीबी +128जीबी वैरिएंट का मूल्य रूपये 11,999, 6जीबी +128जीबी वैरिएंट का मूल्य रूपये 12,999 और 8जीबी +128जीबी वैरिएंट का मूल्य रूपये 14,999 है। ये सभी वैरिएंट 27 जून 2025 से ओप्पो ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से मिलना शुरू होंगे। ये दो कलर्स – मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच में आएंगे।

 

 

 

 

इन स्मार्टफोन्स पर ग्राहकों को बैंक ऑफर या रूपये 1000 के एक्सचेंज बोनस और 3 महीने के नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ सेल के दिन 4 जीबी और 6 जीबी वैरिएंट पर रूपये 1,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट तथा 8 जीबी वैरिएंट पर रूपये 2,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इनके प्रभावी मूल्य क्रमशः रूपये 10,999, रूपये 11,999 और रूपये 12,999 हो जाएंगे।

 

 

 

 

 

ओप्पो इंडिया के हेड, प्रोडक्ट कम्युनिकेशंस, सैवियो डिसूज़ा ने कहा, “हमारा ओप्पो के13एक्स जेन ज़ी की जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। यह बेहतरीन मूल्य में बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी, शानदार परफॉरमेंस और इंटैलिजेंट पॉवर एफिशिएंसी प्रदान करता है।

 

 

 

के13एक्स अत्याधुनिक बायोमिमेटिक शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम, अपनी कैटेगरी के सर्वश्रेष्ठ बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन और 5 जी रेडीनेस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन “बिना किसी समझौते के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की क्षमता के दायरे बढ़ाने” का ओप्पो का विज़न प्रदर्शित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!