Wednesday, February 18, 2026
Homeव्यापारNew Delhi : भारत रूस से तेल नहीं खरीदता तो दुनियाभर में...

New Delhi : भारत रूस से तेल नहीं खरीदता तो दुनियाभर में तेजी से बढ़ती कीमतें

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले-

New Delhi। अगर भारत रूस से तेल नहीं खरीदता, तो वैश्विक तेल की कीमतें और भी तेजी से बढ़ जातीं। इस प्रकार भारत ने रूस से तेल खरीदकर पूरी दुनिया पर एहसान किया है। यह बात केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कही। मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत अपने तेल की आपूर्ति केवल उस देश से करेगा, जो सबसे अच्छा रेट देगा। पुरी ने कहा, अगर भारत रूस से तेल न खरीदता, तो वैश्विक कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती थी। रूस के तेल पर कभी प्रतिबंध नहीं थे, केवल एक प्राइस कैप थी, जिसे भारतीय कंपनियों ने पालन किया है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि कई यूरोपीय और एशियाई देशों ने भारी मात्रा में रूसी तेल, डीजल, एलएनजी और दुर्लभ खनिजों की खरीदारी की है, जबकि कुछ देशों ने अधूरी जानकारी के आधार पर भारत पर प्रतिबंध लगाने की बातें की थीं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने 7 करोड़ नागरिकों की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया, भारत एक मात्र ऐसा देश है, जहां वैश्विक तेल कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि के बावजूद पिछले तीन सालों में तेल की कीमतों में भारी कमी आई है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है और अपनी ऊर्जा जरूरतों का 80 प्रतिशत आयात करता है।

https://parpanch.com/mumbai-urvashi-rautela-is-seen-talking-in-french/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...