Thursday, February 5, 2026
HomeभारतMumbai : शाहरुख खान को धमकी देने वाला फैजान गिरफ्तार,

Mumbai : शाहरुख खान को धमकी देने वाला फैजान गिरफ्तार,

,पेशे से वकील है आरोपी

Mumbai । फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को 50 लाख रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद फैजान के रूप में हुई है। उसे मुंबई लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पिछले हफ्ते अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस के फोन पर शाहरुख खान को 50 लाख रुपये रंगदारी न देने पर जान मारने की मांग धमकी दी थी।इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत मामला दर्ज किया था। काल ट्रेस करने के बाद पता चला कि धमकी देने वाला शख्स छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले का है और पेशे से वकील है। इसलिए मुंबई पुलिस की टीम रायपुर में जाकर उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन में बुलाया। इसके बाद मोहम्मद फैजान खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि उसका मोबाइल चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=919&action=edi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...