Monday, March 17, 2025
spot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_img
HomeमनोरंजनMumbai : वनवास, पहला गाना जल्द रिलीज़ होगा

Mumbai : वनवास, पहला गाना जल्द रिलीज़ होगा

Mumbai। फिल्म गदर 2 के मेकर्स अब अपनी अगली फिल्म वनवास की तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म का पहला गाना यादों के झरोखों से 11 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा। मेकर्स ने इस गाने के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, यादों के झरोखों से… वनवास से… कुछ ही दिनों में आपके पास आ रहा है। एक अनोखे रोमांटिक एंथम के लिए तैयार हो जाइए। वनवास में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज के तहत बनी है और इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है, जो पहले गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अनिल शर्मा दर्शकों को एक रोमांटिक और अनोखा अनुभव देने के लिए तैयार हैं। फिल्म के पहले गाने को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। अब यह देखना होगा कि वनवास किस हद तक दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती है।

द साबरमती रिपोर्ट के ट्रेलर ने दर्शकों को किया हैरान
विक्रांत मैसी और एकता कपूर का आठवां प्रोजेक्ट, फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ। यह फिल्म भारतीय इतिहास की एक विनाशकारी घटना की छिपी सच्चाई को उजागर करती है, जिसने देश को प्रभावित किया था। ट्रेलर में कई जबरदस्त सीन और विक्रांत की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिली है, जो फिल्म को और भी आकर्षक बनाते हैं। विक्रांत इस फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं, जो सत्य का पर्दाफाश करने के लिए संघर्ष करता है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्रांत ने एकता कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, यह हमारा आठवां प्रोजेक्ट है और यह खास इसलिए है क्योंकि एकता कपूर ने मुझे फिल्मों में पहला ब्रेक दिया था। द साबरमती रिपोर्ट बालाजी मोशन पिक्चर्स और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट की जा रही है। इसमें विक्रांत के अलावा राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है, और इसे ज़ी स्टूडियोज द्वारा 15 नवंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा।

विजय देवरकोंडा हुए हादसे का शिकार
एक्टर विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए एक चिंता में डालने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में, एक सार्वजनिक इवेंट के दौरान वह एक हादसे का शिकार हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में विजय को सीढ़ियों से गिरते हुए देखा जा सकता है, जिससे उनके फैंस में चिंता का माहौल है। विजय देवरकोंडा जैसे ही पैपराजी के कैमरे में कैद होने के लिए आ रहे थे, उनका पैर अचानक सीढ़ियों से फिसल गया और वह गिर पड़े। वीडियो में गिरने की जोरदार आवाज सुनाई देती है, जो सबको चौंका देती है। हालांकि, इस हादसे के कुछ ही सेकंड्स बाद विजय उठ खड़े होते हैं और धीरे-धीरे चलने लगते हैं। इस दौरान वह सूट-बूट पहने हुए थे और सिर पर टोपी लगाए हुए थे। इस वीडियो को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया है और विजय के स्वास्थ्य के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। इस हादसे के बावजूद विजय की जल्दी रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है, और उनके फैंस जल्द ही उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर की सिंघम अगेन में नई शुरुआत
एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए हैं, जिसमें उनके किरदार को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। अर्जुन ने इस फिल्म को अपनी नई शुरुआत के रूप में लिया है और इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके लिए एक पुनर्जन्म जैसा है।
अपनें एक साक्षात्कार में अर्जुन ने कहा, मैं खुश हूं कि लोग मेरे काम को पसंद कर रहे हैं… अब यह एक नई शुरुआत है। इसे आप पुनर्जन्म या जो भी कहें, मुझे लगता है कि अब यह फिर से शुरू हुआ है। अर्जुन फिल्म में डेंजर लंका का किरदार निभा रहे हैं, और उन्होंने बताया कि वह हमेशा से रोहित शेट्टी के काम के बड़े प्रशंसक रहे हैं, जिनकी गोलमाल, सिंघम और सिम्बा जैसी हिट फिल्में हैं। अर्जुन ने कहा कि इस भूमिका का प्रस्ताव उनके जीवन में सही समय पर आया और यह एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने यह भी बताया कि सिंघम अगेन में अपने किरदार के माध्यम से उन्हें अपनी पूरी क्षमता दिखाने का मौका मिला। अर्जुन के अनुसार, इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में भी दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=865&action=edit

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...