Wednesday, April 15, 2026
Homeव्यापारMumbai । 17 साल पूर्व भारतीय टेलीविजन के कैनवास पर कहानी कहने...

Mumbai । 17 साल पूर्व भारतीय टेलीविजन के कैनवास पर कहानी कहने का एक नया युग हुआ था शुरू

Mumbai ।बीते 17 वर्षों में कलर्स ने टीवी स्क्रीन ही नहीं, दिलों को भी उन कहानियों से रंगा जो सच में मायने रखती हैं — बाल विवाह जैसे मुद्दे उठाने वाले बालिका वधू से लेकर लैंगिक भेदभाव को चुनौती देने वाली शक्ति तक, और बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, तथा हालिया हिट लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट जैसे रियलिटी शोज तक।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हमने हमेशा ऐसे अनसुने नायकों का सम्मान किया है जो शांत लेकिन अडिग साहस के प्रतीक हैं। चाहे वो आनंदी हों या बोंदिता, मन्नत हो या मंगल — इन नायिकाओं ने सिर्फ अपने लिए नहीं, समाज के लिए भी बदलाव की मशाल जलाई है। कलर्स का यह जज्बा आज भी कायम है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

चैनल की 17वीं वर्षगांठ पर, जियोस्टार के प्रवक्ता आलोक जैन ने कहा, “जब कलर्स 17 साल का हुआ है, हम एक ऐसी विरासत का जश्न मना रहे हैं जिसने हिंदी मनोरंजन की दुनिया को फिर से परिभाषित किया है और देश भर में बहस को जन्म दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टेलीविजन आज भी दर्शकों का विश्वसनीय साथी है, और कलर्स ने हमेशा भारतीय जीवन के विविध रंगों और ऐसे पात्रों की कहानियाँ दिखाई हैं जो परिवार जैसे लगते हैं। सामाजिक यथार्थ हमारे कंटेंट का मूल रहा है — जिसने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ा और सोचने पर मजबूर किया। प्रभावशाली पारिवारिक गाथाओं और पौराणिक महाकाव्यों से लेकर सामाजिक नाटकों, रोमांस, रियलिटी शो और कलिनरी कॉमेडी तक, हमारा कंटेंट भारत की समृद्ध विविधता और उभरती धड़कनों को सही तरीके से प्रस्तुत करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मनपसंद की शादी, जो परिवार, पसंद और परंपरा का जश्न मनाते हैं; धाकड़ बीरा, जो साहस और भाई-बहन के प्यार को सामने लाता है, और पति-पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक, जो आधुनिक रिश्तों में एक मजेदार मोड़ लाता है – जैसे नए ओरिजिनल शो के साथ हम अपने दर्शकों के साथ लगातार आगे बढ़ रहे है।
कलर्स के साथ अपने सफर को याद करते हुए अविका गौर ने कहा, “कलर्स ने मुझे सिर्फ एक किरदार नहीं दिया — मुझे एक पहचान दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने कहा, “इन 17 वर्षों में कलर्स ने सिर्फ एंटरटेन नहीं किया — इसने भारतीय टेलीविजन को बदल कर रख दिया।मंगल लक्ष्मी’ की मंगल का किरदार निभा रहीं दीपिका सिंह ने कहा, “मुझे गर्व है कि मंगल लक्ष्मी अब कलर्स की 17 साल की विरासत का हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!