Wednesday, October 15, 2025
HomeखेलLucknow : सूर्या ने मारा छक्का, गेंद लड़की को जा लगी.....फिर हुआ...

Lucknow : सूर्या ने मारा छक्का, गेंद लड़की को जा लगी…..फिर हुआ क्या

Lucknow । लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक रोमांचक मैच हुआ। मुकाबले में मुंबई की टीम 12 रनों से हार गई। हालांकि मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की थी।

सूर्या ने मुकाबले में 43 गेंदों पर 67 रन की उपयोगी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने एक ही छक्का मारा जोकि एक लड़की को लगा।लखनऊ के खिलाफ मैच में सूर्या ने एक ज़ोरदार छक्का मारा। दुर्भाग्य से गेंद एक लड़की को जा लगी। दरअसल लड़की गेंद पकड़ने की कोशिश कर रही थी। और लड़की ने गेंद लखनऊ के फील्डर को वापस दे दी।

मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हार्दिक पंड्या की टीम के खिलाफ लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 203 रन बोर्ड पर लगाए। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 31 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। इसके बाद एडेन मार्कराम ने 53 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने अपने सलामी बल्लेबाज विल जैक्स और रयान रिकेल्टन को जल्दी खो दिया।

इसके बाद युवा बल्लेबाज नमन धीर ने 24 गेंदों में 46 रन बनाकर स्कोरबोर्ड को चालू रखा। वे नौवें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार ने पारी को संभालते हुए तेजी से रन बनाए।

लेकिन अंत में, मुंबई इंडियंस 191 रन ही बना पाई और 12 रनों से मैच हार गई। सूर्यकुमार के छक्के से लड़की को चोट लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। लेकिन अच्छी बात यह रही कि लड़की को ज्यादा चोट नहीं आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला Kanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...