Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Lucknow : प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक यादव
प्रभु श्रीराम से की प्रार्थना- परिजनों को दुःख सहने की शक्ति मिले

Lucknow । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ  ने समाजवादी परिवार से जुड़े प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रतीक यादव, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष  अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुःखद है।
मुख्यमंत्री  ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अथाह दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘ॐ शांति’ के साथ किया।प्रतीक यादव के निधन की सूचना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...