Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को वान्डर्स क्लब ने नेशनल
यूथ को 95 रन से पराजित किया। जीत में नीलेश कौल ने बल्ले से और हिमेंद्र यादव ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में वान्डर्स क्लब ने 32 ओवर में
सात विकेट पर 214 रन बनाए।
टीम से नीलेश कौल ने 71 रन व मो. आकिब ने 55, अतुल ने 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सोम कटियार ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल यूथ की पूरी टीम 31.2 ओवर में मात्र 119 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से आरुष कश्यप ने 62 व अरमान तिवारी ने 43 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में हिमेंद्र यादव ने छह विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच हिमेंद्र को चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुुमार सिंह ने दी।


