Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर की खुशी यादव का राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन

Kanpur : कानपुर की खुशी यादव का राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन

Kanpur । 46वीं सब जूनियर अंडर-16 राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 24 फरवरी से 1 मार्च तक पोलबा के हुगली (पश्चिम बंगाल) में आयोजित की जाएगी। केन्द्रीय विद्यालय कैंट की छात्रा खुशी यादव का चयन उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल टीम में हुआ है। आजाद नगर निवासी राम नरेश की पुत्री खुशी यादव पहले भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।

वह दो बार केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय व क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं की पदक विजेता (एक स्वर्ण और एक रजत पदक) रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने जनवरी 2026 में आगरा में आयोजित सब जूनियर राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था। उनके चयन पर उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील तिवारी, कानपुर वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राजेश दुबे, कोच जीतू ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!