मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›kanpur: कानपुर क्लब से भी हारी उजबेकिस्तान की टीम
खेल

kanpur: कानपुर क्लब से भी हारी उजबेकिस्तान की टीम

Akash Chaudhary

Kanpur । कानपुर क्लब द्वारा कामधेनू एनएक्सटी टीएमटी बार्स कप का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें उजबेकिस्तान की टीम को कानपुर क्लब एकादश के हाथों 168 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। उजबेकिस्तान की टीम को मंगलवार को भी पालिका स्टेडियम में खेले गये मैच में सीपी एकादश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

#kanpur
सॉफ्ट बाल टेनिस क्रिकेट मेंकानपुर क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में चार विकेट पर 245 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान करन सियाल ने नाबाद 124 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं कपिल अग्रवाल ने 45, वैभव काया ने 35, करन दवे ने 17 रन बनाए। जवाब में उजबेकिस्तान की टीम 10.4 ओवर में मात्र 77 रनों पर ढेर हो गयी। उजबेकिस्तान से मुस्तफी ने 34 और उर्जलिव अब्दुराशिद ने 15 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी अपना स्कोर दहाई तक नहीं पहुंचा सका। विजयी टीम से वैभव काया और कमल ने 3-3 विकेट लिए।

#kanpur

इससे पहले इस मैच का शुभारम्भ पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा किया गया। इस मौके पर ब्रिगेडियर सबारुल हसन एसएम, कानपुर क्लब के चेयरमैन राघवेंद्रचंद्र सेठ, सचिव ऋषि कात्याल, डायरेक्टर हरपिंदर सिंह चाटवाल, संजय गुप्ता, तनवीर सिंह, उत्कर्ष गोयल आदि मौजूद रहे।

#kanpur

https://parpanch.com/kanpur-assembly-speaker-satish-mahana-administered-oath-to-naseem-solanki/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *