मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : त्रिशूल दीक्षा एवं मानवंदन यात्रा; वीरांगनाओं का अद्वितीय संगम
कानपुर

Kanpur : त्रिशूल दीक्षा एवं मानवंदन यात्रा; वीरांगनाओं का अद्वितीय संगम

Akash Chaudhary

Kanpur ।विश्व हिन्दू परिषद् कानपुर प्रान्त के द्वारा गोविन्द नगर स्थित आर्यकन्या इंटर कॉलेज में 1 दिसंबर 2024 (रविवार) को पूर्वान्ह 11 बजे से विश्व हिंदु परिषद मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में ऐतिहासिक त्रिशूल दीक्षा एवं मानवंदन यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में विभाग मंत्री गौरांग ने दी।उन्होंने बताया की कार्यक्रम पुण्यश्लोका अहिल्यादेवी होल्कर (त्रिंशताब्दी जन्म वर्ष) और वीरांगना रानी दुर्गावती (पंचशताब्दी जन्म वर्ष) की पावन स्मृति को समर्पित है।

#kanpur

सनातन संस्कृति में नारी को सदा शक्ति का स्वरूप माना गया है, और इसी परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए यह आयोजन नारी अस्मिता और आत्मरक्षा के लिए समर्पित है। मंत्रोच्चारण के साथ भारी संख्या में चिकित्सक, अध्यापक, अधिवक्ता,उद्यमी , छात्राएं ,समाज के हर वर्ग से माताएं और बहनें दीक्षा लेकर त्रिशूल धारण करेंगी जो उनके वीरांगना स्वरूप का प्रतीक बनेगी।

मातृशक्ति विभाग संयोजिका सुश्री तापसी चक्रवर्ती ने बताया कि त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम के पश्चात शक्ति स्वरूपा बहनों द्वारा मानवंदन यात्रा भी निकाली जाएगी। यह यात्रा आर्यकन्या इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर विद्यार्थी मार्केट, थाना मोड़, नंदलाल चौराहा होते हुए प्रवेशद्वार से काॅलेज में समाप्त होगी। इस यात्रा में भारत माता, रानी दुर्गावती, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर और महिषासुर मर्दिनी की सजीव झांकियां, जयघोष, भगवा ध्वज और त्रिशूल धारण करती माताएं-बहनें एक दिव्य और प्रेरणादायक दृश्य प्रस्तुत करेंगी।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अखिल भारतीय महिला समन्वय प्रमुख तथा मातृशक्ति राष्ट्रीय संयोजिका मीनाक्षी ताई होंगी। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।पत्रकार वार्ता में विभाग अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका सुश्री अवनी , जिला संगठन मंत्री मोहित, अमन भी उपस्थित रहे।

https://parpanch.com/kanpur-sanjay-became-the-best-runner-won-3-gold-medals/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *