Tuesday, April 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : रीजेंसी हेल्थ ने प्रदेश की पहली एआई-संचालित एंब्रियो असेसमेंट टेक्नोलॉजी...

Kanpur : रीजेंसी हेल्थ ने प्रदेश की पहली एआई-संचालित एंब्रियो असेसमेंट टेक्नोलॉजी का हुआ शुभारंभ

Kanpur । रीजेंसी हेल्थ ने रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश का पहला AI-पावर्ड RI Integra RI Viewer लॉन्च किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक ERICA सॉफ्टवेयर के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे हॉस्पिटल की 18 वर्ष पुरानी IVF यूनिट को सफलतापूर्वक अपग्रेड किया गया है।

यूनिट ने इससे पहले 5,000 से ज़्यादा IVF साइकल के ज़रिए 2,000 से ज़्यादा बच्चों के जन्म में मदद कर चुकी है। यह तकनीकी अपग्रेड हॉस्पिटल के पहले से मौजूद फर्टिलिटी प्रोग्राम में एक बड़ा सुधार है। इस तकनीक के आने से इस क्षेत्र में असिस्टेड रिप्रोडक्टिव केयर में रीजेंसी हॉस्पिटल का स्थान और मज़बूत हो गया है।रिप्रोडक्टिव मेडिसिन और IVF डिपार्टमेंट का नेतृत्व MD, MRCOG, FRM, कंसल्टेंट और हेड डॉ. युथिका शर्मा कर रही हैं। उन्हें McH रिप्रोडक्टिव मेडिसिन की एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. आयुषी अग्रवाल और DGO, DNB, एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. पूजा शुक्ला सहयोग कर रही हैं। इन दोनों विशेषज्ञों का समन्वय एडवांस्ड फर्टिलिटी केयर के लिए एक विशेष टीम का निर्माण करता है।

PGT-A (प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक टेस्टिंग फॉर एन्यूप्लॉइडी) के लिए हैमिल्टन थॉर्न लेज़र टेक्नोलॉजी के साथ AI-ड्रिवन एम्ब्रियो (भ्रूण) असेसमेंट का उपयोग करके रीजेंसी हेल्थ, अब एम्ब्रियो चयन में बेहतर परिणाम देने के लिए तैयार है। यह इनोवेशन यूनिट की सिंगल एम्ब्रियो ट्रांसफर (SET) प्रोटोकॉल अपनाने की क्षमता को मज़बूत बनाता है। यह गर्भावस्था से जुड़े कई जोखिमों को कम करने और बेहतर सफलता दर बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।रीजेंसी हेल्थ में रिप्रोडक्टिव मेडिसिन और IVF डिपार्टमेंट की हेड कंसलटेंट और हेड डॉ. युथिका शर्मा ने कहा, “AI-संचालित एम्ब्रियो असेसमेंट की शुरुआत हमारे IVF प्रोग्राम के लिए एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम है।

रीजेंसी हेल्थ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अतुल कपूर ने कहा, “पिछले 18 वर्षों में 2,000 से अधिक बच्चों के जन्म के साथ कानपुर में हमारी IVF यूनिट ने विश्वास और सफलता की एक मज़बूत मिसाल कायम की है। AI-आधारित एम्ब्रियो असेसमेंट की शुरुआत हमारे स्थापित सेंटर में एक महत्वपूर्ण और बड़ी अपग्रेड है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!