Friday, March 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : जुम्मे पर पुलिस का सख्त पहरा, डीसीपी पश्चिम ने संभाली...

Kanpur : जुम्मे पर पुलिस का सख्त पहरा, डीसीपी पश्चिम ने संभाली कमान

 

Kanpur । जुम्मे की नमाज को लेकर रावतपुर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आया। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

#kanpurअधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लेते रहे और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी गई, जिससे नमाज के दौरान कहीं भी किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए।

#kanpur

नमाज के दौरान प्रमुख मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम और सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे।

#kanpur

पुलिस की मुस्तैदी का असर साफ दिखाई दिया और सभी स्थानों पर नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त जारी है और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि शहर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...