मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : यश अरोरा के शतक से स्पार्क एकादश विजई
खेल

Kanpur : यश अरोरा के शतक से स्पार्क एकादश विजई

Akash Chaudhary

Kanpur ।कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित संडे लीग फॉर स्पार्क ट्रॉफी में चार मुकाबले खेले गए। कानपुर साउथ मैदान पर पहले मैच में स्पार्क एकादश ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। इसमें यश अरोरा ने 100 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिव प्रताप ने दो को आउट किया।

जवाब में आरआरआर वॉरियर्स की पूरी टीम 29.4 ओवर 179 रन पर सिमट गई। जिसमें राजर्षि त्रिपाठी ने 82 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमन ने 3, त्रिभुवन दीक्षित व हरदीप ने 2-2 विकेट लिए और 32 रन से स्पार्क एकादश ने मैच जीता। जीत के हीरो यश अरोरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरेे मैच में राष्ट्रीय मैदान पर डैम चार्जेज ने 26.4 ओवर में 135 रन बनाए। इसमें सौरभ ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनिंदर ने 4 को आउट किया। जवाब में क्रेजी रेंजर ने 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच मनिंदर को चुना गया।

तीसरे मैच में एचएएल मैदान पर पटेल प्रापर्टीज ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 224 रन बनाए। इसमें कृष्णा बाली ने 61 रन बनाए। जवाब में 16 टू 60 क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन ही बना सकी और पटेल प्रापर्टीज ने 64 रन बनाकर मैच जीता। इसमें फराज ने 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास ने 3 व कृष्णा बाली ने 2 को आउट किया। मैन ऑफ द मैच कृष्णा बाली रहे। चौथे मैच में सप्रू मैदान पर क्रेजी क्राउड ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए।

इसमें माही कटियार ने 47 रन बनाए। जवाब में मयूर मिराकिल्स ने 20.3 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। जीत में धर्मेंद्र ने 53 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अमन यादव को चुना गया।

https://parpanch.com/kanpur-meerut-captured-the-trophy-by-defeating-up/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *