Tuesday, March 3, 2026
HomeखेलKanpur : सोनम की घातक गेंदबाजी और बबिता की अर्द्धशतकीय पारी से...

Kanpur : सोनम की घातक गेंदबाजी और बबिता की अर्द्धशतकीय पारी से उत्तर प्रदेश की शानदार जीत

Kanpur । बीसीसीआई की वुमंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश व उड़ीसा के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें फिरोजाबाद की सोनम यादव की घातक गेंदबाजी और कानपुर की बबिता की शानदार अर्द्धशतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को सात विकेट से पराजित किया। पुणे ​स्थित डेक्कन जिमखाना क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में उड़ीसा ने टॉस जीतकर पहलेबबल्लेबाजी करने का फैसला उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया।

#kanpur

उड़ीसा की पूरी टीम 49.2 ओवर में मात्र 158 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से सर्वा​धिक आलिप्स ने 48 रन,
अनन्या मिश्रा ने 21 रन बनाए। तो गेंदबाजी में उत्तर प्रदेश की ओर से सोनम यादव ने चार,खुशी त्यागी ने दो, संध्या छेत्री, भारती सिंह, सोनाली सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने बबिता यादव ने 104 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से शानदार नाबाद 80 रन की पारी व नि​शी कश्यप ने 37 रन के दम पर 33.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 162 रन बनाकर मैच जीता।

तो गेंदबाजी में उड़ीसा से अनन्या मिश्रा, ज्योति ने
एक-एक विकेट अपने नाम किया। 16 ओवर पहले जीत दर्ज करने वाली उत्तर प्रदेश को चार अंक प्राप्त हुए। बबिता यादव को वुमंस ऑफ द मैच चुना गया। अब उत्तर प्रदेश का दूसरा मैच पांच मार्च को बंगाल के साथ खेला जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...