Sunday, September 6, 2026
HomeखेलKanpur : देव केसारवानी के अर्धशतक से रोटरी क्लब ऑफ गौरव बना...

Kanpur : देव केसारवानी के अर्धशतक से रोटरी क्लब ऑफ गौरव बना विजेता

Kanpur। लॉज डॉ. गौर हरि सिंहानिया नंबर 391 की ओर से फ्रीमेंसन फ्रेंडली क्रिकेट मैच रविवार को श्री गोपालकृष्ण सिंहानिया रेलवे क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इसमें रोटरी क्लब ऑफ गौरव ने लॉज डॉ. गौरहरि सिंहानिया को पांच विकेट से पराजित किया।

 

#kanpur

रेलवे मैदान पर खेले गए मुकाबले में लॉज डॉ गौरहरि सिंहानिया नंबर 391 ने 15 ओवर में 106 रन बनाए। टीम से विराट ने 32 व पंकज ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में देव ने दो और अवधेश ने एक विकेट लिया। जवाब में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव ने 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 107 रन बनाकर मैच जीता। जीत में देव ने 56 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो मुकेश ने तीन व विराट ने दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का पुरस्कार देव केसारवानी को प्रदान किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ वेदांश गुप्ता और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अजय पुरवार रहे।

कार्यक्रम में विराट गुप्ता, कोषाध्यक्ष डब्ल्यू. अभय पुरवार, सचिव वीडब्ल्यू. वाईएम देसाई व रोटरी क्लब के पदाधिकारियों अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव रोटेरियन आरके बाजपेयी, कोषाध्यक्ष जॉय निगम ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर केपी श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, ब्रजेश गुप्ता, पंकज निगम, मनीष मिश्रा, ऋषि कपूर आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...