Friday, April 3, 2026
HomeकानपुरKanpur : संस्कृति और प्रतिभा का संगम बना विद्यालय उत्सव

Kanpur : संस्कृति और प्रतिभा का संगम बना विद्यालय उत्सव

Kanpur । कल्यापुर ब्लॉक स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पूर्व हरि सिंह देव में प्रधानाध्यापिका यशमीन जहाँ के नेतृत्व में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों और तालियों की गूंज से गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।
#kanpur
इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
#kanpur
 कार्यक्रम में आलिया, मोहित, दीपाली, काजल, प्रिंस, उन्नति और रखी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
#kanpurप्रधानाध्यापिका यशमीन जहाँ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजेताओ विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर इस अवसर पर पुष्पा, प्रमोद, रेनू, शिल्पी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में अभिभावक  मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...