Tuesday, April 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : वार्षिकोत्सव में छात्राओं और छात्रों ने दिखाई कला और प्रतिभा...

Kanpur : वार्षिकोत्सव में छात्राओं और छात्रों ने दिखाई कला और प्रतिभा की झलक

कानपुर। कल्याणपुर ब्लॉक स्थित सुजानपुरगढी विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव और कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे नृत्य, मधुर गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने मंच पर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

#kanpur

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह और ग्राम प्रधान अजीत ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. सिंह ने खेल-कूद, शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और मेहनत, लगन व अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

#kanpur

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सियाराम यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर एआरपी अजय कुमार, मनोज कुमार, सचिता अवस्थी, आलोक गुप्ता, अशोक, सुमिता मिश्रा, विनीता कुमारी, सचिन श्रीवास्तव, निशा देवी, सपना, सौम्या, राजूराम और यासमीन सहित अन्य शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!