Wednesday, April 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : मेट्रो में उतरे पुलिस कमिश्नर, यात्रियों से किया संवाद

Kanpur : मेट्रो में उतरे पुलिस कमिश्नर, यात्रियों से किया संवाद

आईआईटी से मोतीझील तक सफर कर परखी सुरक्षा, दिए सख्त निर्देश

Kanpur । यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल गुरुवार को खुद मेट्रो में उतरे और जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने IIT मेट्रो स्टेशन से मोतीझील तक सफर कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया और यात्रियों से सीधा संवाद कर उनका फीडबैक लिया।
सुबह IIT स्टेशन पहुंचकर उन्होंने प्रवेश द्वार पर चेकिंग और फ्रिस्किंग व्यवस्था को परखा। इसके बाद आम यात्रियों की तरह मेट्रो ट्रेन में सवार होकर बोगियों में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और मुस्तैदी जांची।

उन्होंने यह भी देखा कि किसी आपात स्थिति में सुरक्षा बलों का रिस्पांस टाइम कितना प्रभावी है।
सफर के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत कर सुरक्षा को लेकर उनकी राय जानी। यात्रियों ने मेट्रो की आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मौजूदगी पर संतोष जताया।

मोतीझील स्टेशन पहुंचने पर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस बल और निजी सुरक्षा गार्डों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर पैनी नजर रखी जाए, रैंडम चेकिंग बढ़ाई जाए और आपात स्थिति से निपटने के लिए नियमित मॉक ड्रिल कराई जाए।

उन्होंने मेट्रो स्टेशनों के बाहरी क्षेत्रों और पार्किंग स्थलों पर गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि मेट्रो शहर की शान है और इसकी सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नहीं है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!