मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: केपीएल के फिटनेस टेस्ट में खिलाड़ियों ने झोंकी पूरी ताकत
खेल

Kanpur: केपीएल के फिटनेस टेस्ट में खिलाड़ियों ने झोंकी पूरी ताकत

Parpanch News

Kanpur:  IPL की तर्ज पर कानपुर में होने वाले कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) मैच के लिए खिलाड़ियों फिटनेस टेस्ट में पूरी ताकत झोंक दी। बुधवार को कानपुर साउथ मैदान किदवई नगर में फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया गया। इस टेस्ट में शहर के करीब 200 खिलाड़ी शामिल हुए। सभी खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की।

फिटनेस साबित करने के बाद अब खिलाड़ी नौ फरवरी को आइपीएल की तरह होने वाले केपीएल की नीलामी का हिस्सा बनेंगे। इसमें कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ रणजी और बोर्ड ट्राफी खेल चुके खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी दांव लगाएगी। बुधवार को किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में केपीएल फिटनेस टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें कोच ललितेंद्र सिंह ने बारीकी से हर खिलाड़ी की फिटनेस को परखा। कोच ने बारी-बारी यो-यो टेस्ट की तरह रनिंग कराकर खिलाड़ी की क्षमता देखी। फिटनेस टेस्ट की बाधा पार कर लगभग सभी खिलाड़ियों ने आक्शन के लिए अपनी जगह सुरक्षित की। केसीए के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि युवा खिलाड़ी हर परीक्षा में खुद को साबित कर आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *