मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : नबील सरताल और अलीशा बने ओवरऑल चैंपियन
खेल

Kanpur : नबील सरताल और अलीशा बने ओवरऑल चैंपियन

Akash Chaudhary
Kanpur ।क्राइस्ट चर्च कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन मंगलवार को फूलबाग स्थित मैदान पर हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धा में हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक पांडे ने व मुख्य संरक्षक व प्रधानाचार्य प्रो. जोसेफ डेनियन ने दीप प्रज्जवलित कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फिर छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य से सभी का मन मोह लिया।
#kanpur
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर की रंगोली, जिसे एनएसएस स्वयंसेवक शिवांग शुक्ला ने बताया था सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य संरक्षक डेनियन ने छात्रों से खेल के महत्व और वर्तमान में खेलों से कॉरियर बनने की बात बतायी। विश्वविद्यालय स्तर पर पदक विजेता, कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर क्षेत्र और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों के एथलीटों को शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज के अभिषेक पांडे ने सम्मानित किया। छात्र समन्वयक आर्यन और आयुष के साथ स्पोर्टस एडवायजरी कमेटी का अहम योगदान रहा। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो. श्वेता चंद, विशिष्ट अतिथि छवि यादव, डॉ.आशीष कुमार दुबे, प्रो. अंजली श्रीवास्तव, डॉ. निरंजन स्वरूप समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
यह रहे मुख्य विजेता 1500 मीटर दौड़ में कुलसुम और इरफान ने स्वर्ण पदक जीते। तो 100 मीटर दौड़ में नबील और अलीशा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में ओवरऑल चैंपियन नबील सरताल और महिला वर्ग में अलीशा विजेता रही। अन्य विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से पदक देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *