मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : महापौर आपके वार्ड:व्यामशाला पर कब्जा देख महापौर नाराज हुई महापौर खड़े होकर तुड़वाया ताला
कानपुर

Kanpur : महापौर आपके वार्ड:व्यामशाला पर कब्जा देख महापौर नाराज हुई महापौर खड़े होकर तुड़वाया ताला

Akash Chaudhary

बुधवार को वार्ड 11 की समस्या के अंतर्गत सैनिक पार्क पटेल नगर पुल के सामने शिविर का आय़ोजन होगा।

Kanpur ।महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जब महापौर प्रमिला पांडेय ऐलन हाउस स्कूल खलासी लाइन में लगे समाधान शिविर पहुंची तो यहां पर उनको व्यामशाला पर कब्जे की जानकारी मिली..जिस पर महापौर इलाके के लोगों के साथ व्यामशाला पहुंची यहां पर व्यामशाला में उमा देवी नाम की महिला ने कब्जा करके अपना ताला डाल दिया था।

#kanpur

इतना ही नहीं अपने और अपने परिवारजनों के नाम से शिलापट भी लगा दिया था।इलाके के लोगों ने बताया कि ये शिलापट सोमवार रात में अचानक लगा दिया है।व्यामशाला में कब्जे से नाराज महापौर ने खुद खड़े होकर ताला तुड़वाया और अधिशासी अभियंता आर के तिवारी को निर्देश दिया कि यहां पर अपना ताला लगाकर नगर निगम का पत्थर लगाइए।वहीं दूसरी प्रमुख समस्या नालियों और नालों की समस्या थी।

जिस पर महापौर ने देवेंद्र कुमार जेडएसओ को फटकार लगाते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए।समाधान शिविर में कुल 19 समसम्याएं आईं जिन पर 5 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *