मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : केपीएल की धूम पूरे देश में, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी पहचान : चित्रांगदा
खेल

Kanpur : केपीएल की धूम पूरे देश में, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी पहचान : चित्रांगदा

Akash Chaudhary

Kanpur ।हम भी यूपी के हैं। भोकाल तो होगा ही ना। कानपुर की तो बात ही अलग है। यहां का टैलेंट और रुतबा अलग ही नजर आता है। यह बात हाउसफुल फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने कही। कहा, केपीएल (कानपुर प्रीमियर लीग) की चर्चाएं सिर्फ शहर में नहीं बल्कि दूर-दूर तक है। केपीएल का आयोजन करने वाले डॉ. संजय कपूर इसके लिए बधाई के पात्र हैं। क्योंकि देश के हर व्यक्ति के मन में क्रिकेट बसता है।

#kanpur

ऐसे में केपीएल जमीन से जुड़ी प्रतिभा को निखारने का काम करेगा।कानपुर प्रीमियर लीग की जर्सी लांच कार्यक्रम में शिरकत करने आईं बॉलीवुड अदाकारा चित्रांगदा सिंह ने केपीएल, क्रिकेट के अलावा फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से वार्ता की। वेब सीरीज के बढ़ते क्रेज और उसमें परोसी जा रही अश्लीलता को लेकर चित्रांगदा ने कहा कि इंटरनेट पर लगाम लगाना मुश्किल है। वेब सीरीज में सिर्फ अश्लीलता नहीं बल्कि कई अच्छी व प्रेरणादायक स्टोरी भी हैं। जिन्हें गलत देखना होगा।

#kanpur

वह नेट के विशाल दायरे से खोज ही निकालेगा। वर्तमान में बढ़ रहे बायोपिक फिल्मों को लेकर चित्रांगदा ने कहा कि यह हमेशा से पसंद की जाती है। क्योंकि कहानी चाहे जैसी हो, वह उतना लुभा नहीं सकती, जितना असली हीरो की कहानी दिल तक जाती है। मैंने भी सिर्फ एक फिल्म प्रोड्यूस की है, जिसका नाम सूरमा था, इसमें दिलजीत और तापसी पन्नू ने किरदार निभाया था। वर्तमान में बॉलीवुड पर साउथ फिल्में भारी पड़ने के जवाब में चित्रांगदा ने कहा कि ऐसा नहीं है। वर्तमान में साउथ फिल्मों का ड्रामा, एक्शन, रोमांस अलग अंदाज से है, जो पसंद किया जा रहा है।

इसी कारण पुष्पा, केजीएफ आदि पसंद की जा रही है। चित्रांगदा ने बताया कि जल्द ही बॉलीवुड फिल्म हाउसफुल-5 रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वेब सीरीज खाकी भी पूरी हो गई है, मार्च में रिलीज होनी है। रात अकेली है.. फिल्म की शूटिंग करने कुछ दिन पहले ही कानपुर में आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *