Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : चिन्मय की घातक गेंदों से ढेर हुई केसीए, एचएस की...

Kanpur : चिन्मय की घातक गेंदों से ढेर हुई केसीए, एचएस की शानदार जीत

Kanpur । केसीए के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के पहले मैच में एचएस एकेडमी ने केसीए एकेडमी को 50 रन से मात दी। दूसरे मैच में क्रिक आईटी एकेडमी ने गुरु गोविंद एकेडमी को 53 रन से पराजित किया।

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मैच में एचएस एकेडमी ने 26.1 ओवर में 98 रन बनाए। टीम की ओर से विराट ने 34 व सजल ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनमोल श्रीवास्तव व प्रखर अवस्थी ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में केसीए एकेडमी की पूरी टीम 17.4 ओवर में मात्र 48 रन पर ढ़ेर हो गई।

टीम की ओर से कोई भी ​खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका, तो गेंदबाजी में चिन्मय गौर ने छह व ​शिवांश ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच ​चिन्मय गौर को चुना गया। काकादेव ​स्थित गुरु गोविंद ​सिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में क्रिक आईटी एकेडमी ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन बनाए।

टीम की ओर से शौर्य ने 48 व यशराज ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन व दिव्यांशु ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में गुरु गोविंद सिंह एकेडमी की पूरी टीम 30.1 ओवर में 110 रन पर बिखर गई। टीम की ओर से दिव्यांशु ने सर्वा​धिक 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में समर्थ सिंह ने चार व यशराज ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच यशराज को गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...